गिरिडीह के पचंबा थाना का की घेराव: जानलेवा शराब बिक्री के खिलाफ महिलाएं कर रही प्रदर्शन
आरोप है कि अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों का लिंक विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से है. इस कारण जब विरोध होता है तो यही धंधेबाज कई तरह की धमकी देते हैं.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के कल्याणडीह में जानलेवा अवैध महुआ शराब की बिक्री के विरोध में देर शाम आक्रोशित महिलाओं ने पचंबा थाना का घेराव कर दिया. महिलाओं ने आरोप लगाया कि इलाके में खुलेआम जानलेवा महुआ शराब की बिक्री होने से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है और सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है.
विरोध करने पर मारपीट के देते हैं धमकी
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि शराब बेचने वालों का विरोध करने पर वे लोगों को मारपीट की धमकी देते हैं. उनका कहना है कि शराब के नशे में धुत लोग क्षेत्र में महिलाओं के साथ छेड़खानी जैसी घटनाओं को भी अंजाम देते हैं, जिससे परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है.
राजनीतिक दलों से है कनेक्शन !
महिलाओं ने आरोप लगाया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गडरमा से कल्याणडीह में महुआ शराब की सप्लाई की जाती है. उन्होंने कहा कि कई बार स्थानीय युवकों ने शराब ले जा रहे लोगों को पकड़ा भी है. आरोप है कि अवैध शराब का धंधा करने वाले लोगों का लिंक विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से है. इस कारण जब विरोध होता है तो यही धंधेबाज कई तरह की धमकी देते हैं.
प्रशासन से मांग
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से अविलंब कार्रवाई करते हुए कल्याणडीह क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने, शराब तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









