Giridih: गणतंत्र दिवस की धूम पूरे जिले में, देश भक्ति गानों में रमा प्रत्येक संस्थान
आज मौका है गणतंत्र दिवस का, राष्ट्रीय उत्सव के इस खास अवसर पर झारखंड के गिरिडीह जिले में भी प्रत्येक स्कूलों और संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया.

Jharkhand (Giridih): सोमवार को पूरे जिले में गणतंत्र दिवस सारे स्कूल, संस्थानों व कार्यालयों में धूमधाम से मनाया गया. हर्षोल्लास के साथ सभी लोगों ने झंडोत्तोलन में भाग लिया. इसी क्रम में डीसी रामनिवास यादव ने समाहरणालय में झंडोत्तोनल कर तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान मौके पर सभी अधिकारी मौजूद थे.

वहीं न्यू पुलिस लाइन में एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने मेजर व सर्जेंट के साथ खुली जीप में खड़े होकर परेड का निरीक्षण किया, जिसके बाद तिरंगा फहराया गया. अपने अभिभाषण के दौरान एसपी ने साइबर अपराध के साथ अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस को मिली सफलता का भी जिक्र किया.

इसके साथ ही एसडीएम कार्यालय में सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सलामी दी. जबकि जिला परिषद में जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने, सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉक्टर शेख जफरल्ला ने, और नगर निगम में उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक ने झंडा फहराया. जिले में राष्ट्रीय उत्सव मनाने के लिए लोगों की भीड़ भी सड़कों पर देखने को मिली.

रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.








