नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में शिक्षक तारिक कैसर को गिरिडीह पुलिस ने भेजा जेल
आरोपी शिक्षक शहर के भंडारीडीह निवासी है, शुक्रवार की शाम 14 वर्षीय छात्रा के साथ कोचिंग में छेड़छाड़ कर रहा था. घटना की जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत चैताडीह कमरशाली स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक (संचालक) तारिक कैसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
आरोपी शिक्षक शहर के भंडारीडीह निवासी है, शुक्रवार की शाम 14 वर्षीय छात्रा के साथ कोचिंग में छेड़छाड़ कर रहा था. घटना की जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को दी. इसके बाद परिजन एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर पहुंचीं और आरोपी शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी.
सूचना पाकर पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी तारिक कैसर को भीड़ से छुड़ाकर थाना लाया गया, और पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






