आत्मरक्षा रक्षा के लिए तलवार और लाठी का प्रदर्शन करने वाली बच्चियों और युवतियों की गिरिडीह कुटुंब प्रबोधन ने किया सम्मानित
गिरिडीह कुटुंब प्रबोधन ने आत्मरक्षा रक्षा के लिए तलवार और लाठी का प्रदर्शन करने वाली बच्चियों और युवतियों की सम्मानित किया.

Giridih News: आरएसएस के कुटुंब प्रबोधन ने सम्मान समारोह का आयोजन किया. गिरिडीह के एक होटल में हुए इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में मेयर प्रमिला मेहरा, कुटुंब प्रबोधन के प्रांत प्रमुख शक्लदेव चौरसिया, आरएसएस के गिरिडीह में विजय सेठी, अर्जुन मिष्ठाकार, गायत्री परिवार के कामेश्वर सिंह, कुटुंब प्रबोधन की संचालिका पूनम बरनवाल, महिला शिक्षिका सह भाजपा नेत्री पुष्पा सिन्हा, महिला शिक्षिका शालिनी खोवाला, शांति भवन आश्रम की साध्वी रीता बाई, चैतन्य बाई भी शामिल हुई. 
समारोह में करीब चार सौ से अधिक युवतियों और बच्चियों को लाठी और तलवार ट्रेनिंग और रामनवमी में प्रदर्शन को लेकर प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया. वहीं समारोह में युवतियों और बच्चियों का हौसला बढ़ाते हुए अतिथियों ने कहा कि कुटुंब प्रबोधन का प्रयास है कि हर घर की सनातनी बहनें देश और आत्मरक्षा के लिए तलवार और लाठी चलाना सीखें, 
क्योंकि आरएसएस का मानना है कि आज के दौर में सुरक्षा के लिए यह बेहद जरूरी है. और इसलिए कुटुंब प्रबोधन ने इस आयोजन को किया था. मौके पर मेयर के साथ कई अतिथियों ने बच्चियों और युवतियों को प्रशस्ति पत्र के साथ कॉपी और किताब भेंट कर सम्मानित किया. इधर आयोजन को सफल बनाने में सविता कुमारी, ज्योति बरनवाल, गुरुचरण कौर सलूजा की भूमिका खास रही.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सहरसा में 13 वर्षीय नाबालिग से दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर केस दर्ज, 1 पुलिस हिरासत में

गोड्डा में वन विभाग के डिपो में भीषण आग, लाखों की कीमती लकड़ियां जलकर राख, BJP का आरोप- आग नहीं...घोटाले की साजिश!







