सहरसा में 13 वर्षीय नाबालिग से दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर केस दर्ज, 1 पुलिस हिरासत में
सहरसा जिले में घर से अपने गेंहू के खेत की तरफ जा रही एक नाबालिग से 3 दरिंदों ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. इतना ही नहीं इस घटना के बाद दरिंदों ने परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है.

Sarhasa (Bihar): बिहार के सहरसा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है जहां 3 दरिंदों ने 13 वर्ष की एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र का है बताया जा रहा है कि सोमवार (13 अप्रैल 2026) को नाबालिग घर से अपने खेत की तरफ जा रही थी. इसी बीच दरिंदों ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने खेत पर गेंहू बांधने के लिए जा रही थी इस बीच पहले से घात लगाए बैठे तीन दरिंदों ने उसे खींच लिया और उसके साथ जबरन दु्ष्कर्म किया. परिजनों के अनुसार, आरोपियों में पड़ोस में रहने वाले संतोष यादव. धनिया यादव और एक अन्य युवक शामिल हैं. घटना के बाद आरोपियों द्वारा परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है. जिससे उनमें दहशत का माहौल है.
इधर, इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर नवहट्टा थाना पुलिस पहुंची. जहां मौके पर एसडीपीओ आलोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एफएसएल टीम के साथ जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है अस्पताल लाकर मेडिकल कराया जा रहा है पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
रिपोर्ट- इन्द्रदेव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आत्मरक्षा रक्षा के लिए तलवार और लाठी का प्रदर्शन करने वाली बच्चियों और युवतियों की गिरिडीह कुटुंब प्रबोधन ने किया सम्मानित

गोड्डा में वन विभाग के डिपो में भीषण आग, लाखों की कीमती लकड़ियां जलकर राख, BJP का आरोप- आग नहीं...घोटाले की साजिश!







