बोकारो में अमन साहू और प्रिंस खान गैंग के नाम रंगदारी मांगने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार
पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि बोकारो में पिछले कुछ दिनों से अमन साहू गैंग के राहुल दुबे और मंयक सिंह गिरोह और प्रिंस खान गिरोह का भय दिखाकर व्यवसायियों से रंगदारी मांगी जा रही थी.

Bokaro (Jharkhand): बोकारो में अमन साहू गैंग और प्रिंस खान गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने वाले बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. SIT की कार्रवाई में पुलिस ने 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही इनके पास से पुलिस ने हथियार, मोबाइल और अन्य सामानें बरामद की है.
जानकारी के मुताबिक, बोकारो में पिछले कुछ दिनों से अमन साहू गैंग के राहुल दुबे और मंयक सिंह गिरोह और प्रिंस खान गिरोह का भय दिखाकर व्यवसायियों से रंगदारी मांगी जा रही थी. प्रकाश शुक्ला नामक व्यक्ति के जरिए अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कारोबारियों को धमकी भरे कॉल और मैसेज किए जा रहे थे.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों कांडों का उद्भेदन किया और कार्रवाई करते हुए 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य सरगना प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया शामिल है, जिसपर जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं.
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह व्यवसायियों के मोबाइल नंबर जुटाकर बड़े गिरोह तक पहुंचाता था, जिसके बाद उन्हें धमकी देकर रंगदारी मांगी जाती थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से पिस्टल, देसी कट्टा, जिंदा गोलियां, कार्बाइन का दो मैगजीन, मोबाइल, सिम कार्ड और एक स्कूटी बरामद की है.
इसी दौरान कुख्यात अपराधी प्रिंस गुप्ता के निशानदेही पर हथियार बरामदगी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग की, जिसपर जवाबी कार्रवाई में प्रिंस गुप्ता के पैर में गोली लगी. जिसे बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस में प्रिंस गुप्ता के अलावे श्याम कुमार सिंह ,अजय सिंह ओमप्रकाश पाल, जैनेंद्र शुक्ला गोलू कुमार और भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार सभी अपराधियों का अपराधिक इतिहास है. एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि दोनों गिरोह आपस में मिले हैं, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है. लेकिन यह भारत विरोधी काम है. जिसे अंजाम दिया जा रहा है जिसकी आगे भी जांच होगी. फिलहाल पुलिस गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
रिपोर्ट- संजीव कुमार सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय

Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू






