गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और एसपी ने किया गिरिडीह के प्राचीन संतोषी माता मंदिर का दर्शन
दो दिवसीय गिरिडीह प्रवास के दूसरे दिन विधायक कल्पना सोरेन शहर के मकतपुर रोड स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर पहुंची. जहां उन्होंने माता संतोषी मंदि मं माथा टेका.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गांडेय विधायक कल्पना सोरेन अपने दो दिवसीय गिरिडीह प्रवास के दूसरे दिन शहर के मकतपुर रोड स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर पहुंची. मंदिर के जीर्णोद्वार सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मंदिर में माथा टेका. और आशीर्वाद लिया.
इस दौरान एसपी डॉक्टर विमल कुमार, मेयर प्रमिला मेहरा, डीडीसी स्मिता कुमारी के साथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के सदस्य सह उद्योगपति प्रदीप अग्रवाल, सतीश साहू, दिलीप केसरी, डिम्पल साहू, दीपक मोदी, टुनटुन केसरी समेत कई सदस्यों मंदिर में मौजूद थे. 
मौके पर मौजूद महिलाओं ने कल्पना सोरेन को माला पहनाकर स्वागत और माता की चुनरी अर्पित किया. इस दौरान कल्पना सोरेन ने भी पूजन स्थल पर माथा टेका, और माता संतोषी के नवनिर्मित मंदिर के सुंदरता की तारीफ किया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सामाजिक कुरीति के खिलाफ गिरिडीह कोर्ट से निकला प्रभातफेरी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समेत कई अधिवक्ता शामिल

गिरिडीह में दिव्यांग मोची के बेटे का झारखंड पुलिस की सिपाही में चयन, पिता ने कहा- परिवार का सपना बेटे ने किया साकार







