डॉ. चंदन कुमार की अगुवाई में जरेरा में आयोजित निःशुल्क जांच शिविर, जरूरतमंदों को मिली बड़ी राहत
नामकुम के जरेरा में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में एम्स नागपुर के डीन एवं डायरेक्टर तथा राष्ट्रीय चिकित्सा रत्न सम्मान से सम्मानित डॉ. चंदन कुमार की विशेष उपस्थिति रही. डॉ. चंदन कुमार ने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि समय पर जांच और सही परामर्श से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है.

Jharkhand (Ranchi): समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से नामकुम प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जरेरा गांव में विनायक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं सामाजिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों और जरूरतमंद लोगों ने भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं जांच की सुविधा प्राप्त की.
शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों से संबंधित परामर्श, आवश्यक जांच और उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया. साथ ही सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभुकों को योजना की जानकारी दी गई तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में भी सहयोग किया गया.

डॉ. चंदन कुमार सहित कई वरिष्ठ चिकित्सकों की रही मौजूदगी
इस स्वास्थ्य शिविर में एम्स नागपुर के डीन एवं डायरेक्टर तथा राष्ट्रीय चिकित्सा रत्न सम्मान से सम्मानित डॉ. चंदन कुमार की विशेष उपस्थिति रही. डॉ. चंदन कुमार ने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि समय पर जांच और सही परामर्श से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है.
विनायक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर से जुड़े अन्य अनुभवी चिकित्सकों में डॉ. अंजली पांडेय (पीडियाट्रिक्स एवं नियोनैटोलॉजी), डॉ. जय पालक (ऑर्थोपेडिक सर्जरी विशेषज्ञ), डॉ. सुशील सिंह (जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. अजीत कुमार (लेज़र एवं एनो-रेक्टल सर्जन), डॉ. अनुज कुमार (मैक्सिलोफेशियल सर्जन) और डॉ. सरोज (पीडियाट्रिक्स विशेषज्ञ) ने भी अपनी सेवाएं दीं.
सर्दी से बचाव के लिए सामग्री वितरण
कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिविर के दौरान जरूरतमंदों के बीच कंबल, गर्म कपड़े एवं जूते-मोजे का भी वितरण किया गया, जिससे स्थानीय गरीब और असहाय परिवारों को सर्दी से राहत मिली.
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में इस तरह के स्वास्थ्य एवं सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में बेहद उपयोगी बताया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






