MP: रीवा में किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, डोनर दिलाने के नाम पर ठग रहा आरोपी, गिरफ्तार
MP में किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर एक युवक ने 56 लाख रुपए की ठकी की है जब यह मामला सामने आया तो पुलिस ने गोपनीय तरीके से मामले में कार्रवाई करते हुे आरोपी को हरदा से दबोच लिया.

Rewa (Madhya Pradesh): मध्यप्रदेश के रीवा के सिटी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से, किडनी ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर 56 लाख की ठगी का मामला सामने आया है. यह मामला सामने आते ही पुलिस ने गोपनीय तरीके से आरोपी की पतासाजी शुरू की और उसे हरदा से गिरफ्तार कर लिया.
बताया जा रहा है कि पीड़ित की पत्नी को किडनी की समस्या थी, जिसके चलते डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी. जिसके बाद परिजन डोनर की तलाश में जुटे थे इस दौरान आरोपी प्रियांशु पवार ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए डोनर का इंतजाम करने की बात कहकर उनसे 56 लाख रूपए ठग लिए.
जानकारी के अनुसार, रीवा के सिटी कोतवाली अंतर्गत तरहटी निवासी दिलीप कुमार सोनी की पत्नी की तबियत, अगस्त 2025 में अचानक खराब हो गई थी. चिकित्सकों ने उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी. इसी दौरान दिलीप की मुलाकात आरोपी प्रियांशु पवार उर्फ आयुष से हुई, जो हरदा जिले का रहने वाला है. पीड़ित दिलीप की बहन बाहर पढ़ती है, जिससे आरोपी युवक का परिचय था.
अपनी भाभी की बीमारी को लेकर परेशान ननद अपने परिचितों से इस बात को शेयर करती थी, इसी का आरोपी युवक ने फायदा उठाया. उसने पीड़ित को विश्वास दिलाया कि वह भोपाल के बंसल अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की व्यवस्था करा देगा. उसने किडनी दिलाने का विश्वास दिलाया और फिर रुपए ऐंठने लगा.
मदद के नाम पर आरोपी ने पिछले 5 महीनों में अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन माध्यम से कुल 56 लाख रुपये अपने विभिन्न खातों में डलवा लिए. जब लगातार पैसों की मांग के बाद भी काम नहीं हुआ, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने बीते दिनों कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु करते हुए आरोपी को हरदा से गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से मामले में पूछताछ कर रही है.
रिपोर्ट- अशोक सोनी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Bengaluru Triple Murder : लिव-इन रिलेशनशिप का घरवालों ने किया विरोध, बेटी ने पार्टनर के साथ मिलकर मां-बाप और बहन की कर दी हत्या

मध्यप्रदेश के इंदौर ने बनाया World Record, 10 हजार लोगों ने एक साथ किया भ्रामरी प्राणायाम







