फूड पॉइजनिंग मामलाः मरीजों से मिलने पहुंची विधायक कल्पना सोरेन, सदर अस्पताल की अव्यवस्था पर जमकर भड़के परिजन
गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन आज गिरिडीह पहुंची. जहां उन्होंने फूड पॉइजनिंग से बीमार हुए बीमार बच्चों और महिला से सदर अस्पताल में मुलाकात की और उनका हाल जाना.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): फूड पॉइजनिंग से बीमार बच्चों और महिलाओं को देखने के लिए गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन आज, मंगलवार (28 अप्रैल 2026) को गिरिडीह पहुंची. जहां उन्होंने गिरिडीह सदर अस्पताल में बीमार बच्चों और महिला से मुलाकात की और उनका हाल जाना. 
इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने पत्रकारों से दूरी बनाए रखी. लेकिन मीडिया का कैमरा ऑन ही रहा. मौके पर बीमार बच्चों के परिजनों ने गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की मौजूदगी में सदर सदर अस्पताल का जमकर बखिया उधेड़ा और कहा कि जब बच्चों और महिलाओं को लाया गया. उस वक्त डॉक्टर और स्वस्थकर्मी उनका चिट्ठा बनाने में व्यस्त रहे. जिससे एक बच्चे की मौत हो गई. और इस दौरान कई बच्चे और महिलाएं दर्द से तड़पती रही. 
परिजनों ने विधायक कल्पना सोरेन के सामने सदर अस्पताल के अव्यवस्था पर जमकर भड़ास निकाला. इस दौरान गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बच्चों के परिजनों को समझाती हुई नजर आई. मौके पर खुद जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह भी स्थिति संभालने का प्रयास करते हुए दिखे.
लेकिन फूड पॉइजनिंग मामले में सदर अस्पताल के व्यवस्था को लेकर परिजनों का गुस्सा जायज था वे कल्पना सोरेन की बात मानने को तैयार नहीं थे कि हालात सदर अस्पताल के अच्छे हो गए है इस दौरान गांडेय विधायक ने उन्हें समझाने का प्रयास किया कि वो मंत्री जी इस पर चर्चा करेगी. कि गिरिडीह सदर अस्पताल के व्यवस्था पर नजर डाले. इधर कल्पना सोरेन के साथ जेएमएम नेताओं और कई अधिकारी मौजूद थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मुंह बोली बेटी निकली अपनी मां की कातिल, कब्र से निकाली गई महिला की लाश

फूड पॉइजनिंग मामले में पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को भेजा जेल, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज







