NAXATRA NEWS
PATNA: एनडीए से सीट बंटवारे को लेकर सीएम नीतीश की नाराजगी के बाद आज बीजेपी के बड़े नेताओं ने सीएम से मिलने का समय मांगा है. दिन के 12 बजे के बाद बीजेपी नेताओं ने कभी भी मुलाकात का समय मांगा है. मुलाकात होने के बाद बीजेपी नेता सीएम से सीट बंटवारे को लेकर बातचीत कर सकते हैं.
बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव में पटवारी सीट को लेकर नाराजगी जतायी थी. इस मामले में ललन सिंह और संजय झा को बीजेपी के बड़े नेताओं से बातचीत करने को कहा था.









