सुबह कोहरा, रात में बढ़ेगी ठंड ! गोड्डा में अगले 5 दिनों का मौसम अलर्ट जारी
गोड्डा जिले के कई इलाकों में अगले 5 दिनों तक हल्की धुंध और कोहरा छाने की संभावना है. जिससे सुबह की रफ्तार थोड़ी सुस्त हो सकती है.

Jharkhand (Godda): गोड्डा में आने वाले पांच दिनों मौसम का बदला-बदला सा मिजाज देखने को मिलेगा. जिला कृषि मौसम इकाई, गोड्डा और जी.वी.टी. कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके मुताबिक, सुबह के वक्त जिले के कई इलाकों में हल्की धुंध और कोहरा छाने की संभावना है. जिससे सुबह की रफ्तार थोड़ी सुस्त हो सकती है.
हालांकि, कोहरे के बाद दिन चढ़ते ही आसमान साफ रहेगा और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा. इस दौरान सतही हवाओं के असर से दिन के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा सकता है, लेकिन असली असर रात में दिखेगा. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और चुभेगी.
कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है. खासकर रबी फसलों और सब्जियों की खेती कर रहे किसानों को रात की बढ़ती ठंड को देखते हुए सिंचाई और फसल सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है. मौसम का यह मिज़ाज आम लोगों के साथ-साथ किसानों के लिए भी अहम है.
रिपोर्ट- प्रिंस यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






