MP: जमीन विवाद की शिकायत दर्ज कराकर थाने से घर लौट रहे दंपति पर फायरिंग, 2 को ग्रामीणों ने दबोचा, 2 फरार
जमीन विवाद की शिकायत कर थाने से घर लौट रही एक दंपति पर चार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए हमला किया. जब गांव वालों ने फायरिंग की आवाज सुना, वे एकत्र हो गए और मौके पर उन्होंने बदमाशों को खदेड़ते हुए 2 को पकड़ लिया.

Gwalior (Madhya Pradesh): मध्यप्रदेश के ग्वालियर देहात में जमीन विवाद की शिकायत कर थाने से घर लौट रही एक दंपति पर चार बदमाशों ने फायरिंग करते हुए हमला किया. जब गांव वालों ने फायरिंग की आवाज सुना, वे एकत्र हो गए और मौके पर उन्होंने बदमाशों को खदेड़ते हुए 2 को पकड़ लिया. और उन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पिस्टल लहराते हुए नजर आ रहे हैं. यह पूरा मामला जिले के डबरा सिटी थाना क्षेत्र का है.
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. फिलहाल डबरा सिटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बंटी उर्फ सुरेंद्र रावत निवासी सहराई का बीते रोज चेतूपाड़ा निवासी सत्येंद्र रावत से एक प्लॉट को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद सत्येंद्र ने रात में अपने साथियों के साथ गाली गलौज कर पीड़ित को धमकाया. वहीं आज दोपहर बंटी रावत अपनी पत्नी के साथ मामले में शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे. जहां शिकायत दर्ज कराने के बाद वे वापस घर लौट रहे थे.
तभी अचानक सहराई गांव की पुलिया पर पहले से घात लगाकर बैठे चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. इनमें सत्येंद्र रावत, विजेंद्र रावत, हिमांशु झा और प्रदीप बघेल शामिल थे. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उन्हें रोकने के साथ ही अवैध पिस्टल से फायरिंग कर दी. जिसके बाद फायरिंग की आवाज सुनकर गांव के लोग जमा हो गए. इससे पहले गांववालों को आता देख सभी बदमाश भागने लगे लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने हिमांशु और सत्येंद्र रावत को मौके से पकड़ लिया.
हालांकि इस दौरान विजेंद्र और प्रदीप मौके से अवैध पिस्टल लहरताते हुए भाग निकले. घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों में से किसी ने वीडियो रिकॉर्ड करते हुए इसे अपने फोन में कैद कर लिया. जिसमें आरोपी पिस्टल लहराते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही डबरा सिटी पुलिस मौके पर पहुंची. जहां स्थानीय लोगों ने पकड़े दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया. फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को नामजद कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है.
रिपोर्ट- अशोक सोनी
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अररिया: आपसी विवाद में युवक का सर धड़ से अलग कर खड़ा रहा हत्यारा, भीड़ ने की बेरहमी से धुनाई

गिरिडीह में आयुष हत्याकांड और जेवर कारोबारियों पर बढ़ते हमले को लेकर लोगों ने धनवार थाने का किया घेराव






