मध्यप्रदेश में लाइसेंसी शराब ठेकेदार से मारपीट ! सोशल मीडिया में VIDEO वायरल, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
एमपी में एक शराब ठेकेदार से जमकर मारपीट हुई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है.

Narsinghpur / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले एक लाइसेंसी शराब ठेकेदार के साथ मारपीट हुई है जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. मामले की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. और लोगों में आक्रोश के माहौल है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत करकबेल का है जहां लाइसेंसी शराब ठेकेदार प्रदीप कौरव के साथ मारपीट हुई है.
सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफ नजर आ रहा है कि कुछ युवक और महिलाएं बीच सड़क पर ठेकेदार प्रतीप कौरव के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं. इतना ही नहीं मारपीट करने वालों द्वारा सड़क पर खड़ी एक बोलेरो गाड़ी पर ठेकेदार को जबरन ले जाने की कोशिश भी की जा रही है.
मारपीट के बाद थाना के पास छोड़ा और हुए फरार
इधर, इस मामले में ठेकेदार प्रदीप कौरव ने आरोप लगाते हुए बताया कि अवैध शराब कारोबारी दीपक लोधी और उसके साथियों ने पहले उसका अपहरण किया, फिर नहर के पास ले जाकर जमकर मारपीट की. पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने मारपीट के बाद उसे थाने के सामने ले जाकर छोड़ दिया और मौके से वे फरार हो गए.
मामसे में की जा रही कार्रवाई- एडिशनल एसपी
इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला और गरमा गया है. स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, वहीं पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं. वहीं इस मामले में एडिशनल एसपी संदीप भूरिया का कहना है कि ठेमी थाना इलाके से मारपीट की खबरें आई थी मामले की सूचना के बाद केस दर्ज कर ली गई है फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लापता आखिरी शव मिला: जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत, आज कामराज और उसके भतीजे का मिला शव

MP: 2 नकली किन्नरों को ग्रामीणों ने पकड़ा, असली किन्नरों ने उतरवाये कपड़े...चप्पलों से की जमकर धुनाई







