FIFA का महासंग्राम: 9 दिन बाद शुरू होगा फुटबॉल का सबसे बड़ा महाकुंभ
11 जून से शुरू होने जा रहा है फीफा वर्ल्ड कप | फुटबॉल प्रेमियों के लिए टूर्नामेंट होगा ऐतिहासिक |


फुटबॉल जगत के सबसे बड़े टूर्नामेंट- फीफा वर्ल्ड कप के 23वें संस्करण की शुरुआत 11 जून से होने वाली है | इस बार के होने वाली प्रतियोगिता अनेक नजरिए से काफी ऐतिहासिक मानी जा रही | इस संस्करण में हर बार की तुलना में सबसे ज्यादा 104 मैच होंगे | साथ ही यह प्रतियोगिता 39 दिनों तक चलेगी | पहली बार ऐसा होगा जब 3 देश एक साथ विश्व कप की मेजबानी करेगा | मेजबान देशों में अमेरिका, मैक्सिको एवं कनाडा शामिल है | यह आज तक के फीफा के इतिहास में सबसे ज्यादा दिनों तक चलने वाला टूर्नामेंट होगा |
इस बार के फीफा वर्ल्ड में सब की नजर लियोनेल मेसी पर होगी | अर्जेंटीना के ऊपर इटली, ब्राजील के बाद लगातार दूसरा खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनने का मौका होगा | इसमें मेसी की भूमिका काफी अहम होगी | माना जा रहा है की 38 वर्षीय लियोनेल मेसी का यह आखिरी फीफा वर्ल्ड कप भी हो सकता है |
फीफा वर्ल्ड 2026 का फॉर्मेट:
इस विश्व कप में 48 टीमों को कुल 12 ग्रुप में बांटा गया है | जिसमे हर टीम 3 लीग मैच खेलेगी | हर ग्रुप की टॉप 2 टीम अगले दौर में जायेगी | उसके बाद 12 में से सर्वश्रेष्ठ 8 तीसरे स्थान वाली टीमें भी नॉकआउट में जायेगी, इसके बाद पहली बार राउंड ऑफ-32 खेला जायेगा | फिर राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल , सेमीफाइनल और फाइनल की राह टीमें तय करेंगी | फाइनल मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा |
उद्धघाटन मुकाबला मैक्सिको सिटी जबकि फाइनल मैच मेटलाइफ स्टेडियम, न्यूयॉर्क में होगा | भारत में ग्रुप मैच और नॉकआउट मैच का प्रसारण का समय क्रमश: रात 12:30 बजे और रात 1:30 बजे निर्धारित किया गया है | इसके साथ-साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रिकॉर्ड 65.6 करोड़ डॉलर की राशि बांटी जाएगी, जो पिछले बार की तुलना में लगभग 50% अधिक है | आईपीएल की धूम के बाद पूरा खेल जगत इस प्रतियोगिता का बेसब्री से इंतजार कर रहा है |

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









