कलकत्ता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का वुडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन, विद्यालय सभागार में विजेताओं के लिए सम्मान कार्यक्रम
14 से 17 मई 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के दौरान खचाखच भरे सभागार में जैसे ही विजयी प्रतिभागियों ने प्रवेश किया, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

Ranchi, Jharkhand: रांची स्थित ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में वुडबॉल प्रतियोगिता 2026 के विजेता प्रतिभागियों के स्वागत में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया था. बताते चलें कि वुडबॉल प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित की गई थी. जिसमें झारखंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए कलकत्ता पब्लिक स्कूल के 9 प्रतिभागियों का चयन किया गया था.
14 से 17 मई 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के दौरान खचाखच भरे सभागार में जैसे ही विजयी प्रतिभागियों ने प्रवेश किया, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल का नजारा दिखाते हुए कई संवर्गों में गोल्ड मेडल भी प्राप्त किया. इन मेडलों व ट्रॉफियों के साथ जब खिलाड़ियों ने विद्यालय सभागार में प्रवेश किया तो छात्र-छात्राओं की खुशी का नजारा देखते ही बन रहा था.
बालक संवर्ग में कलकत्ता पब्लिक स्कूल के छात्र मनजीत कुमार ने उत्कृष्ट खेल का परिचय देते हुए गोल्ड मेडल प्राप्त किया. वहीं बालिका संवर्ग के युगल प्रतियोगिता में छात्रा आकांक्षा कुमारी ने अत्यंत ही सुन्दर खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया. बालिका संवर्ग की टीम ने फेयर वे (Fair Way) में दो छात्राएं रिया कुमारी और आकांक्षा कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया. वहीं शिवानी कुमारी तथा अनुष्का कुमारी ने अपने सूझबूझ भरे खेल कौशल का परिचय देते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया.
खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक मिथिलेश कुमार मिश्र ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन एवं हौसला आफजाई किया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन न सिर्फ कलकत्ता पब्लिक स्कूल के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे झारखंड वासियों के लिए गौरवपूर्ण क्षण है. उन्होंने बीते वर्ष हुए विद्यालय के वार्षिक खेलकूद, 2025 का उल्लेख करते हुए कहा कि उसमें सम्मानित अतिथि के रूप में ओलंपियन मनोहर टोपनो उपस्थित थे. बच्चों के खेल से प्रभावित होकर उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि एक दिन कलकत्ता पब्लिक स्कूल से भी मनोहर टोपनो जैसे ओलम्पियन निकलेंगे.
निदेशक ने कहा कि हमारे खिलाड़ी अपने स्कूल के साथ-साथ राज्य के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत होंगे. निदेशक ने शुभकामनाएं देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य एवं उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की कामना करते हुए सभी खिलाड़ियों को साधुवाद दिया. कार्यक्रम का समापन विजेता एवं उपविजेता छात्र-छात्राओं के साथ तस्वीरें लेकर की गई.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Ranchi News : SBU के नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन, शिक्षकों ने बताए नशे के नकारात्मक प्रभाव

गिरिडीह: धनवार में लीज क्षेत्र से बाहर अवैध पत्थर खनन का आरोप, एसडीएम जांच में मिली गड़बड़ी







