गिरिडीह में धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे दी ईद की मुबारकबाद
आज पूरे देश में ईद-उल-फितर आनंद और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इधर, गिरिडीह में भी लोगों ने धूमधाम से ईद का पर्व मनाया. सुबह ईद की विशेष नमाज अता की और गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी.

Giridih (Jharkhand): आपसी भाईचारे का पर्व ईद शनिवार को गिरिडीह में धूमधाम के साथ मनाया गया. इस दौरान जिला प्रशासन अलर्ट मोड में रहा. जिले में अधिकारी और अर्धसैनिक बलों के जवान सुरक्षा में मुस्तैद थे. ईद की सुबह नमाजियों ने शहर और ग्रामीण इलाकों के ईदगाहों में अकीदत के साथ नमाज अता किया. 

बच्चों से लेकर युवाओं की भीड़ ईदगाहों में जुटी. नमाजियों ने तय समय पर मस्जिदों और ईदगाहों पर नमाज अता किया. ईद की विशेष नमाज अता करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान ईद के उत्साह और उमंग में हर कोई डूबा नजर आया. सभी एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए. 
वहीं महिलाओं ने घरों में ही नमाज अता किया. और ईद-उल-फितर की एक-दूसरे को मुबारकबाद दी. इस पर्व पर लोगों ने लजीज व्यंजन दूध और सेवइयां के मिठास का जमकर आनंद उठाया. घर आ रहे मेहमानों का स्वागत वे दूध और सेवइयां परोसकर कर रही है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सरायकेला में BJP नेता के घर फायरिंग मामले का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार, हथियार जब्त

सरायकेला में कांग्रेस का SIR प्रक्रिया पर कड़ा पहरा, जिला अध्यक्ष राज बागची ने दी चेतावनी







