NAXATRA NEWS
MOKAMA MURDER CASE : दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में अनंत सिंह को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायालय ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले में अनंत सिंह के वकील ने कहा कि अब हम आगे की न्यायिक प्रक्रिया में जाएंगे.
बता दें कि मोकामा से जेडीयू प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह को जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या को लेकर रविवार देर रात मोकामा से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह को पटना के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने रिमांड की मांग नहीं की थी.









