गिरिडीह में छात्रों को DSP ने समझाए सड़क सुरक्षा के गुर, तेज रफ्तार से बचने की हिदायत
गिरिडीह शहर के हॉली क्रॉस स्कूल में बुधवार को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया।


Giridih: गिरिडीह शहर के हॉली क्रॉस स्कूल में बुधवार को छात्रों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गिरिडीह DSP रूपेंद्र राणा ने छात्रों को सड़क सुरक्षा और बढ़ते साइबर अपराध को लेकर जरूरी जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ 300 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल से रहें दूर
DSP रूपेंद्र राणा ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। उन्होंने वाहन मोड़ते समय दाएं-बाएं देखकर आगे बढ़ने की सलाह दी।
उन्होंने छात्रों को तेज रफ्तार में वाहन चलाने से भी परहेज करने की हिदायत दी। DSP ने कहा कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे की वजह बन सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
साइबर अपराध से बचने की भी दी सलाह
जागरूकता अभियान के दौरान DSP ने बढ़ते साइबर अपराध को लेकर भी छात्रों को सतर्क किया। उन्होंने कहा कि बिना पूरी जानकारी के किसी व्यक्ति के मोबाइल फोन के जरिए लेनदेन करने से बचना चाहिए। किसी भी संदिग्ध लेनदेन या गतिविधि को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









