MP: रील बनाने को लेकर विवाद बना मौत की वजह; पति ने पत्नी का गला रेतकर की हत्या
एमपी में दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है. जहां एक पति को अपनी पत्नी का सोशल मीडिया में रील बनाना इतना बुरा लगा कि उसने पत्नी की धारदार हथियार से बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी.

Chhatarpur / Madhya Pradesh (Report By- Ashok Soni): सोशल मीडिया में इन दिनों ऐसी-ऐसी खबरें सामने आती है जिसे सुनकर और देखकर लोग या तो हैरान रह जाते हैं या तो उनकी हंसी नहीं रुकती. लेकिन अब सोशल मीडिया लोगों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है. लोगों में सोशल मीडिया में छाने का इतना धून सवार हैं कि इसके लिए वे छ भी करने को तैयार हो जाते हैं. कुछ ऐसी ही एक खबर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से सामने आई है. लेकिन इस खबर से आपका दिल दहल जाएगा.
दरअसल, यह पूरा मामला छतरपुर जिले स्थित चंदला थाना इलाके के बलकौरा गांव का है जहां मामूली सी घरेलू विवाद में एक पति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया. पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. पत्नी की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह अक्सर रील बनाती थी. जिससे पति को उसके चरित्र पर संदेह हुआ. 
बताया जा रहा है कि आरोपी पति अपनी पत्नी के मोबाइल पर रील बनाने को लेकर अक्सर नाराज रहता था और उसके चरित्र पर संदेह करने लगा था. जब आरोपी ने घटना को अंजाम दिया उस वक्त वह शराब के नशे में धुत था, इसी दौरान दोनों के बीच विवाद और यह इतना बढ़ गया. कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी पिंकी अहिरवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी. इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में बंजारिया के स्कूलों में सख्त निगरानी, भू-अर्जन पदाधिकारी ने संभाली कमान

ट्रेजरी घोटाले में सीआईडी का कड़ा एक्शन,एक और आरोपी गिरफ्तार







