धनबाद के ठग ने गिरिडीह के व्यक्ति को लगाया 10 लाख का चूना, एक वर्ष बाद हुआ गिरफ्तार
मनीष तिवारी नाम के ठगी युवक ने मोहम्मद करीम को चार पहिया गाड़ी दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगे थे. पुलिस ने एक वर्ष तक जांच की, इसके बाद आरोपी को घोड़थंबा इलाके के गिरफ्तार कर लिया गया है.

Jharkhand (Giridih): गाड़ियों को फाइनेंस कराने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले बड़े ठगी मनीष तिवारी को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी धनबाद के सिंदरी का रहने वाला है. जिले के घोड़थंबा ओपी पुलिस ने ठग को गुप्त सूचना के आधार पर सिंदरी से दबोचा, और सोमवार को न्यायालय में पेश किया. जहां से मनीष तिवारी को जेल भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार आरोपी ठग मनीष तिवारी ने इसी घोड़थंबा इलाके के मोहम्मद करीम को चार पहिया गाड़ी दिलाने के नाम पर 10 लाख ठगे थे. लेकिन जब मनीष तिवारी गाड़ी फाइनेंस कराने को टालमटोल करता रहा, तो पिछले साल नवंबर महीने में करीम ने मनीष तिवारी के खिलाफ ओपी में आवेदन देकर केस दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस जांच में जुटी, और एक साल बाद जांच पूरी होने पर मनीष तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के अनुसार मनीष तिवारी के खिलाफ धनबाद में भी ठगने के कई केस दर्ज हैं. जिसमें यह फरार बताया जा रहा है.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

सदर अस्पताल रांची में जटिल ऑपरेशन सफल, डेढ़ किलो की बढ़ी हुई तिल्ली निकाली गई, आयुष्मान योजना के तहत मिला निःशुल्क उपचार

राम मंदिर दान चोरी केस में बड़ा फैसला, आरोपियों की पैरवी करने पर वकील से वसूले जाएंगे 5 लाख रुपये का जुर्माना







