Ranchi में धनबाद के कोयला कारोबारी LB सिंह से ED ने देर रात तक की पूछताछ
कोयला घोटाला मामले में पिछले साल 21 नवंबर को एलबी सिंह सहित उनके कई करीबियों के करीब 20 से अधिक ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी ने 2.20 करोड़ रुपए नकदी और 150 से अधिक जमीन के कागजात बरामद किए थे.

Ranchi (Jharkhand): रांची में धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह से ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने पूछताछ की. ईडी ने रांची के हिनू स्थित ईडी कार्यालय में सोमवार की देर रात तक उनसे कोयला घोटाला मामले और व्यापारिक गतिविधियों को लेकर पूछताछ की. इसके साथ ही मामले में छापेमारी के दौरान जब्त दस्तावेजों को लेकर भी ईडी ने एलबी सिंह से पूछताछ की.
बता दें, ईडी ने कोयला घोटाला मामले में पिछले साल 21 नवंबर को एलबी सिंह सहित उनके कई करीबियों के करीब 20 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान ईडी ने 2.20 करोड़ रुपए नकदी और 150 से अधिक जमीन के कागजात बरामद किए थे ईडी ने एसबी सिंह से इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर पूछताछ की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन ठिकानों से ये दस्तावेज बरामद हुए थे उनमें एसबी सिंह सहित संजय खेमका, अनिल गोयल और अमर मंडल और उनके कई कारीबी की संलिप्तता पाई गई थी.
ईडी ने एलबी सिंह को छापेमारी के दौरान बरामद डिजिटल उपकरणों को खोलने के साथ कई आधार पर पूछताछ के लिए पहले भी समन जारी किया था लेकिन उन्होंने बीमारी का हवाला देकर पूछताछ में शामिल होने में अपनी असमर्थता जताई थी. और ईडी से मामले में पूछताछ के लिए समय की मांग की थी. जिसके बाद ईडी ने उसे पूछताछ के लिए 9 मार्च 2026 (सोमवार) को रांची के हिनू स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने को कहा था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






