गिरिडीह में श्रद्धालुओं ने की अष्टमी पूजा, माता दुर्गे के दर पर नवाया शीश
गुरुवार को गिरिडीह जिले में श्रद्धालुओं ने आस्था और भक्तिभाव के साथ अष्टमी पूजा की. इस दौरान शहर से लेकर गांव तक मैया रानी के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय में बदल गया. वहीं, भक्त भजन में झूमते हुए नजर आए.

Giridih News: चैत्र नवरात्र के दौरान आज, गुरुवार को गिरिडीह जिले में श्रद्धालुओं ने आस्था और भक्तिभाव के साथ अष्टमी पूजा की. इस दौरान शहर से लेकर गांव तक मैया रानी के गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय में बदल गया. वहीं, भक्त भजन में झूमते हुए नजर आए. 
शहर के प्रमुख चैती दुर्गा मंडप में भक्तों की भीड़ उमड़ी. माता रानी के भजन से जहां पूरा गिरिडीह गूंज रहा था, वहीं, भक्तों की भीड़ माता के जयकारे भी लगा रहे थे. सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हुई. तो दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई. जहां भक्तों ने मां को लाल चुनरी अर्पित करने के साथ फल और फूल से उनका आह्वान किया. और माता को भोग लगाया.
पूजा अर्चना कर भक्तों ने मां से भक्ति का आशीर्वाद मांगा. सुख समृद्धि और निरोगी काया मांगी, हर कोई मां के चरणों में शीश नवाकर उनकी उपासना करता दिखा. कमोबेश उत्साह और उल्लास इस दौरान अष्टमी पूजा के दौरान देखने को मिला.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में बोडो साईं हॉस्पिटल ने किया रक्तदान सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

सारांडा में हो रहें नक्सली हमले में घायल हुआ कोबरा का जवान







