जन समाधान कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जन समाधान कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं।

Jharkhand
Medininagar Palamu जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जन समाधान कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें और आवेदन लेकर पहुंचे।
जन समाधान कार्यक्रम में भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध किए जाने, दाखिल-खारिज, राजस्व मामलों, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजलापूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति एवं कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि जन समाधान कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ आवेदनों पर कार्रवाई करने तथा पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन जनहित से जुड़े मामलों के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

संथाल स्ट्राइकर्स की धमाकेदार वापसी, शीर्ष टीम को हराकर दर्ज की पहली जीत

SOTTO Jharkhand और MOHAN Foundation की पहल: अंगदान की सर्वोत्तम कार्य-पद्धतियों पर मंथन







