जमशेदपुर में डिलीवरी बॉय ने लगाई फांसी, पत्नी से हुआ था विवाद, आकाश ने...
जमशेदपुर के बिरसानगर थाना इलाके में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया।

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना इलाके में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। पीएम आवास के पास किराए के घर में रहने वाले 27 साल के युवक आकाश कुमार लाल ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों ने फौरन उसे फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
एक महीने पहले ही परसुडीह से आया था रहने
आकाश मूल रूप से जमशेदपुर के परसुडीह इलाके का रहने वाला था। पहले वह अपने माता-पिता, पत्नी और छोटे बेटे के साथ वहीं रहता था। लेकिन करीब एक महीने पहले ही वह अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर बिरसानगर में पीएम आवास के पास किराए के मकान में शिफ्ट हुआ था। आकाश एक प्राइवेट कंपनी में बतौर डिलीवरी बॉय काम करता था। परिजनों के मुताबिक, उसे नशे की भी लत थी।
पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में लगाई फांसी
बताया जा रहा है कि बुधवार की रात किसी घरेलू बात को लेकर आकाश का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। कहासुनी के बाद वह गुस्से में दूसरे कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब पत्नी उसे देखने कमरे में पहुंची, तो आकाश को फंदे से झूलता देख उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
घटना की खबर मिलते ही बिरसानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। आकाश अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बेटे को छोड़ गया है। शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच झगड़े की बात सामने आई है, लेकिन विवाद की असली वजह क्या थी और उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका अभी साफ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिनपास निदेशक की भर्ती पर क्यों नाराज हैं बाबूलाल मरांडी?, CM को पत्र लिखकर की ये मांग

गिरिडीह में पिता को मुखाग्नि देने के लिए पेरोल पर जेल से गांव पहुंचा दुष्कर्म का सजायाफ्ता कैदी, रो पड़ीं बहनें







