गिरिडीह में पेड़ के नीचे पड़ा मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
गिरिडीह में कजरो-पिडाटांड़ मुख्य मार्ग के पास एक पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिला है जिसे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है. फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Giridih News: गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके में कजरो-पिंडाटांड़ मुख्य मार्ग के पास एक पेड़ के नीचे युवक का शव पड़ा मिला है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, आज, 8 मार्च 2026 (रविवार) की सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले कुछ लोगों ने अचानक शव को देखा. जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया को दी. और उसने पचम्बा थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी.
मामले की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस ने मृतक युवक की पहचान बडीयाबाद के रहने वाले इब्राहिम अंसारी उर्फ कारू अंसारी (22 वर्ष), पिता- रहमान अंसारी के रुप में की है.
इधर, पूछताछ के क्रम परिजनों ने बताया कि कारू अंसारी ट्रैक्टर चालक था वह शनिवार रात काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला. लेकिन रविवार सुबह उसके शव मिलन की सूचना मिली. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






