रांची के बेड़ों इलाके में फंदे से झूलता मिला महिला का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान
मृतका की पहचान राधा देवी के रूप में की गई है। उसका शव उसके ही घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

Ranchi/Jharkhand: रांची के बेड़ों थाना क्षेत्र में एक महिला की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान राधा देवी के रूप में की गई है। उसका शव उसके ही घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतका के परिजनों ने इस घटना को हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि राधा के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि राधा के पति विपुल खन्ना का किसी अन्य महिला के साथ संबंध था और वह अक्सर शराब के नशे में राधा के साथ मारपीट करता था। उन्होंने बताया कि राधा की शादी वर्ष 2015 में हुई थी और शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद बेड़ों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर कर रही है।पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है...
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









