जमशेदपुर में जंगल के पास मिला शव, हत्या की आशंका
जमशेदपुर में कोवाली थाना क्षेत्र के बानाकाटा जंगल के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।


Jamshedpur: जमशेदपुर में कोवाली थाना क्षेत्र के बानाकाटा जंगल के किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान सिकंदर कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि सिकंदर कुमार परसुडीह में अपने परिवार के साथ रहता था और ठेकेदार के अधीन इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। वह मूल रूप से छपरा, बिहार का रहने वाला था।
शव के पास बाइक और मोबाइल मिला
पुलिस के अनुसार, मृतक के शव के पास से उसकी बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। वहीं, उसके चेहरे और सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं। चोट के निशान को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए MGM अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में राधा स्वामी संगठन फर्जीवाड़े में मास्टरमाइंड की पत्नी और दो मैनेजर गिरफ्तार, थाने के बाहर हंगामा

लवकुश शर्मा की तलाश में SIT की ताबड़तोड़ छापेमारी, 10 संदिग्ध हिरासत में!







