महानगर गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, गिरिडीह से 6 अपराधी गिरफ्तार
गिरिडीह साइबर थाना पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गैस बिल अपडेट लिंक भेजकर लोगों के खाते से लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे।

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के साइबर थाना पुलिस ने छह अपराधियों को दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन बाइक के साथ 13 फर्जी सीम कार्ड और 11 मोबाइल बरामद किए गए हैं। साइबर थाना को मिली सफलता के बाद एसपी डॉक्टर विमल कुमार, साइबर डीएसपी आबिद खान और साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि छह गिरफ्तार अपराधियों की सूचना प्रतिबिंब पोर्टल से मिली। इसके बाद टीम ने जिले के बैगाबाद थाना इलाके के बसंबारी के कोलहरिया जंगल में छापेमारी की और रातडीह निवासी महेंद्र मंडल, साथीबाद निवासी कृष्ण मंडल, बिशनपुर निवासी ईश्वर मंडल, पंकज मंडल, राजेश मंडल और आदित्य मंडल को पकड़ा।
एसपी ने बताया कि इनके द्वारा लोगों को गैस का बिल अपडेट करने के लिए लिंक भेजा जाता और उन्हें ये अपने झांसे में ले लेते। इसके बाद उनके खाते से पैसे उड़ा लिए जाते थे।
इनके झांसे में अब तक कई भोलेभाले लोग फंस चुके हैं। जितने लोग फंसे, उनके बैंक खाते से लाखों रूपये ठग लिए गए। मामले में गिरफ्तार कृष्ण मंडल पहले भी जेल जा चुका है। वहीं महेंद्र मंडल भी दिल्ली में साइबर अपराध के जेल की सजा काट चुका है।
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

"सड़क नहीं, तालाब है ये!" - गोड्डा के कृष्ण टोला में विकास के दावों की खुली पोल

छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय वुडबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन, कोलकाता पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व







