CSR फंड से पलामू में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
पलामू समाहरणालय सभाकक्ष जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) समिति की बैठक आयोजित की गई।

Jharkhand
Medininagar पलामू समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की। इस दौरान जिले में विभिन्न कंपनियों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा CSR के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की गई तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई।
उपायुक्त ने कहा कि CSR केवल कानूनी दायित्वों की पूर्ति का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज के समग्र विकास में निजी क्षेत्र की सहभागिता का महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने कंपनियों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, खेलकूद, नशा मुक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं आजीविका संवर्द्धन जैसे क्षेत्रों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
बैठक में विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रस्तावित योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा मिड-डे मील के लिए प्लेट एवं ग्लास उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। वहीं
आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पांकी की छात्राओं के लिए 160 स्कूल बैग उपलब्ध कराने की योजना पर भी विचार किया गया।
इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, टीबी मरीजों को पोषण पोटली प्रदान करने, सीसीएल द्वारा उन्नति कृषि कार्यक्रम के लिए आवश्यक कृषि उपकरण उपलब्ध कराने तथा एकलव्य विद्यालय मनातू में कंप्यूटर लैब हेतु 33 कंप्यूटर क्रय करने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सिविल सर्जन डॉ. अनिल, जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारेलाल, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा, एलडीएम, सीसीएल रांची के प्रतिनिधि, फेयर माइंस कार्बन प्राइवेट लिमिटेड, ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih Breaking : खंडोली से लौट रहा कार दुर्घटनाग्रस्त, 6 युवक बुरी तरह घायल

Jharkhand Rajyasabha Chunav 2026 : राज्यसभा के रण में झूठे निकले कांग्रेस के दावे, परिमल नाथवाणी विजयी







