अपराधियों ने ज्वेलरी कारोबारी को बनाया निशाना, 20 लाख के आभूषणों से भरा झोला लूटकर हुए फरार
मंगलवार की देर रात दुकान बंद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे. तभी पानापुर ओवरब्रिज के नीचे पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनकी बाइक की डिक्की में ज्वेलर्स से भरा बैग लूट लिया.

Muzaffarpur (Bihar): मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे ज्वेलरी कारोबारी से लूट की है यह पूरा मामला जिले के पानापुर थाना इलाके का है जहां बीती रात पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने ज्वेलरी कारोबारी को अपना निशाना बनाते हुए उनसे करीब 20 लाख रुपए के आभूषणों से भरा झोला लूट लिया और इसके बाद वे मौके से वे चंपत हो गए. पीड़ित कारोबारी के अनुसार, झोला 250 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी से भरा हुआ था.
जानकारी के मुताबिक, कांटी थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद पानापुर बड़ा बाजार में ज्वेलरी की एक दुकान चलाते हैं. मंगलवार (7 अप्रैल 2026) की देर रात दुकान बंद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे. तभी पानापुर ओवरब्रिज के नीचे पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनकी बाइक की डिक्की में ज्वेलर्स से भरा बैग लूटकर मौके से वे भाग निकले. 
हालांकि इस घटना के दौरान पीड़ित ने अपराधियों का कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए. पीड़ित दुकानदार ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 
इधर, इस मामले में एसडीपीओ ईस्ट वन अलय वत्स ने बताया कि बदमाश बाइक की डिक्की पर आभूषण से भरा झोला दुकानदार से लूटकर फरार हुए हैं. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है सभी बदमाश मोतीपुर को ओर भागे है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जा रही है. जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा, फिलहाल पुलिस आसपास में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने की कोशिश में लगी है.
रिपोर्ट- गोविंद कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट ! बचाने आए फिजिकल ट्रेनर से भी पिटाई

बच्ची को लेकर प्रेमी संग महिला फरार ! वापस करने को लेकर किया 5 लाख का डिमांड






