नालंदा में अपराधियों ने पोकलेन ड्राइवर की गोली मारकर की हत्या, झारखंड का रहने वाला था मृतक
नालंदा में हथियारबंद अपराधियों ने हिलसा पूर्वी बाईपास निर्माण कार्य में लगे एक पोकलेन ड्राइवर पर अंधाधुंध गोली चलाई. गोलीबारी की घटना के दौरान निर्माण कार्य स्थल पर भगदड़ मच गई.

Nalanda (Bihar): नालंदा में बैखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पोकलेन ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह मामला जिले के हिलसा थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोक बीघा गांव का है. जहां हथियारबंद अपराधियों ने हिलसा पूर्वी बाईपास निर्माण कार्य में लगे एक पोकलेन ड्राइवर पर अंधाधुंध गोली चलाई. गोलीबारी की घटना के दौरान निर्माण कार्य स्थल पर भगदड़ मच गई. वहीं इस हादसे के बाद मजदूरों में दहशत का माहौल है.
मृतक की पहचान कुलदीप यादव (32 वर्ष) के रुप में हुई है. जो झारखंड के चतरा जिला के पथरा गांव के रहने वाले थे घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और मजदूरों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के अनुसार, हिलसा पूर्वी बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा था तभी अचानक बाइक पर सवार हथियारबंद कुछ अपराधी मौके पर आ धमके. उन्होंने पहले साइट पर मौजूद इंजीनियर को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन जब वे सफल नहीं हुए तो उन्होंने पोकलेन ड्राइवर को अपना निशाना बनाते हुए उनपर गोलिया बरसानी शुरू कर दी. अपराधियों ने ड्राइवर के सीने में गोली मारी. और इसके बाद हथियार लहराते हुए वे वहां से भाग निकलें.
इधर, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओ अमित कुमार पटेल और डीएसपी शैलजा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और इसके बाद उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली. डीएसपी ने बताया कि किसी बात को लेकर दो गांव के बीच झड़प हुई थी इसी मामले में पूछताछ के दौरान ड्राइवर से पूछताछ की जा रही थी इस बीच ड्राइवर द्वारा कुछ भी नहीं बताने पर अपराधियों ने उसे गोली मार दी.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल कर रही है और घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं, इलाके में दिनदहाड़े गोलीबारी में ड्राइवर की हत्या के बाद स्थानीय लोगों और मजदूरों में दहशत का माहौल है. हिलसा में घटी इस घटना के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे है.
रिपोर्ट- वीरेंद्र कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जहानाबाद हॉस्टल कांड का खुलासा: मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, गार्ड और संचालक गिरफ्तार

बिहार की राजनीति में नया उदय, CM की गद्दी की रेस, अभय गिरी पर चर्चा तेज







