खूंटी में मां दुर्गा गैस एजेंसी के मालिक के घर पर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग !
खूंटी जिले में अज्ञात अपराधियों ने मां दुर्गा गैस एजेंसी के घर के पास अंधाधुंध फायरिंग की है जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.

Khunti (Jharkhand): खूंटी जिले में बीती देर रात अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. पूरा मामला जिले के तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हिल चौक स्थित नगर भवन के पास का है. जहां अपराधियों ने देर रात करीब 11 बजे मां दुर्गा गैस एजेंसी के मालिक के घर के पास गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.
जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधी मां दुर्गा गैस एजेंसी के मालिक नागेंद्र साहू के घर के सामने पहुंचे और इस दौरान अचानक अपराधियों ने नागेंद्र साहू की कार पर अंधाधुंध फायरिंग की. अपराधियों ने उनकी महिंद्रा कंपनी की कार को निशाना बनाया. और उसपर गोलियां चलाई.
घटना की सूचना मिलते ही तोरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से 4 खोखा बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने में जुट गई है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सकें.
इधर, इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं. वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
रिपोर्ट- जितेन
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

आत्मरक्षा रक्षा के लिए तलवार और लाठी का प्रदर्शन करने वाली बच्चियों और युवतियों की गिरिडीह कुटुंब प्रबोधन ने किया सम्मानित

सहरसा में 13 वर्षीय नाबालिग से दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों पर केस दर्ज, 1 पुलिस हिरासत में







