20 मार्च को होगी झारखंड स्टेट बार काउंसिल पंचवर्षीय चुनाव की मतगणना
20 मार्च को राजधानी रांची स्थित स्टेट बार काउंसिल कार्यलय में झारखंड स्टेट बार काउंसिल पंचवर्षीय चुनाव को लेकर हुए मतदान की मतगणना होगी. इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है. बैलेट पेपर कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित रखे गए हैं.

Ranchi News: झारखंड स्टेट बार काउंसिल पंचवर्षीय चुनाव को लेकर हुए मतदान की मतगणना आगामी शुक्रवार यानी 20 मार्च 2026 को होगी. वोटों की मतगणना राजधानी रांची स्थित स्टेट बार काउंसिल कार्यालय में होगी. बता दें, चुनाव संपन्न होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच बैलेट बॉक्स को सुरक्षित रख लिए गए है. जिसके बाद चुनाव के नतीजे अब 20 मार्च को मतगणना के उपरांत घोषित किए जाएंगे.
बता दें, झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में वर्ष 2026-31 के कार्यकाल के लिए मतदान हुआ है. चुनाव में कुल 23 पदों के लिए 12 मार्च को मतदान संपन्न हुआ है. चुनाव के लिए राज्यभर के 37 बार एसोसिएशन में कुल 75 पोलिंग बूथ बनाए गए थे जिसमें करीब 70 से 75 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है.
7 सीटें पहली बार महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनावी मैदान में इस बार 100 उम्मीदवार उतरे थे जिसमें 75 पुरुष और 25 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. स्टेट बार काउंसिल के 25 सदस्य पदों में से 23 पदों के लिए चुनाव हुआ है. जिसमें 18 पुरुष और 5 महिला सदस्यों का चुनाव मतदान के जरिए कराया गया. इस चुनाव में करीब 25001 अधिवक्ताओं ने (मतदाता) मतदान में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. बता दें, महिला सदस्य का दो पद मनोनयन के आधार पर चयन किया जाएगा. चुनाव में स्टेट बार काउंसिल की 7 सीटें पहली बार महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित की गई थी.
रिपोर्ट- यशवंत कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

दलमा वन्यजीव अभ्यारण्य का 'बादल' फिर मुस्कुराने लगा, इंसान और वन्यजीव के बीच भरोसे की मिसाल

जमशेदपुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार






