पलामू में दिनदहाड़े ठेकेदार को मारी गोली, हालत गंभीर
जीएलए कॉलेज के समीप अज्ञात अपराधियों ने ठेकेदार संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Jharkhand
Medininagar Palamu शहर के जीएलए कॉलेज के समीप अज्ञात अपराधियों ने ठेकेदार संजय तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल संजय तिवारी को तत्काल एमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार संजय तिवारी काली मंदिर से पूजा कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जीएलए कॉलेज के पास पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने उनके सीने में गोली मारी।
परिजनों का आरोप है कि प्रीतम तिवारी नामक युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना के पीछे जमीन विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस भी मामले को आपसी रंजिश और भूमि विवाद से जोड़कर जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने कहा है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से मेदिनीनगर शहर में दहशत का माहौल है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन, योग के महत्व पर हुई चर्चा

बच्ची की पुकार पर पहुंचे उपायुक्त, दिव्यांग दंपति को मिला आवास और सरकारी योजनाओं का लाभ







