RANCHI : रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने औपचारिक मुलाकात की. इस मौके पर उनके बीच झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित हो रहे समारोह को लेकर चर्चा हुई. इसके साथ ही राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और विकास और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार- विमर्श किया गया.









