संयोग के बीच गिरिडीह में अदा की गई रमजान के पांचवें जुम्मे की नमाज, भारी संख्या में एकत्र हुए रोजेदार
आज, 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को 4 जुम्मे के बाद आज 5वां जुम्मे का नमाज को अता किया गया. गिरिडीह में पांचवें जुम्मे का नमाज अकीदत के साथ अता किया गया. इस दौरान जिला प्रशासन अलर्ट मोड में रहा.

Giridih News: इस साल रमजान में खास संयोग बना. आज, 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को 4 जुम्मे के बाद आज 5वां जुम्मे का नमाज को अता किया गया. गिरिडीह में पांचवें जुम्मे का नमाज अकीदत के साथ अता किया गया. इस दौरान जिला प्रशासन अलर्ट मोड में रहा. 
सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत, डीएसपी नीरज सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन सिंह पुलिस जवानों के साथ लाइन मस्जिद में तैनात रहे. परम्परा के साथ मस्जिद के बाहर रोजेदारों ने अंतिम जुम्मे का नमाज अता किया, और वतन की खुशहाली की दुआ मांगी.
लाइन मस्जिद के साथ शहरी इलाके के कई मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदार जुटे. वहीं, अंतिम जुम्मे को देखते हुए नगर निगम द्वारा मस्जिदों के बाहर सफ़ाई की खास व्यवस्था की गई. जिससे रोजेदारों को कोई परेशानी ना हो.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







