गिरिडीह के डुमरी के घुजाडीह में खुला सीएनजी और ईभी चार्जिंग पॉइंट
गिरिडीह के डुमरी के नेशनल हाईवे के एनएच-19 के घुजाडीह के जैन फिलिंग पेट्रोल पंप में सीएनजी की सुविधा एवं इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईभी चार्जिंग की व्यवस्था की शुरुआत आज शाम से हो गई है.

Giridih News: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण गैस की किल्लत के बीच सोमवार को गिरिडीह का दिन बेहद खास रहा. बता दें, शहर में पहला चार्जिंग प्वाइंट की शुभारंभ हो गया है. जिले के डुमरी के नेशनल हाईवे के एनएच-19 के घुजाडीह के जैन फिलिंग पेट्रोल पंप में सीएनजी की सुविधा एवं इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईभी चार्जिंग की व्यवस्था की शुरुआत आज, सोमवार (23 मार्च 2026) की शाम से हो गई है.
सीएनजी कंपनी के अधिकारी और पेट्रोल पंप के मालिक ने इसका एक साथ उद्घाटन किया. मौके पर उद्घाटन गैल गैस के डीजीएम तपन पिल्लई, एच पी सी एल के एस एम संजय कुमार, आर एम देवजीत मित्रा, एस ओ शुभम मित्रा, जैन फिलिंग स्टेशन के संचालक शिवेश भगत शिवम जायसवाल तेजस जायसवाल एवं राजू जायसवाल ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर किया.
मौके पर पेट्रोल पंप के संचालक शिवेश भगत ने बताया कि डुमरी में अब तक सीएनजी गाड़ियों के लिए सीएनजी गैस और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग की व्यवस्था नहीं थी. जिसके कारण यहां के गाड़ियों को लगभग 50 से 60 किलोमीटर ईंधन लेने के लिए जाना पड़ता था लेकिन अब यहां यह सुविधा हो जाने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. यह प्रदूषण मुक्त भी है. फिलहाल सीएनजी और ईभी चार्जिंग पॉइंट चालू होने से गाड़ियों की लंबी लाइन देखी गई.
रिपोर्ट मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर झारखंड के पूर्व काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने लगाए गंभीर आरोप

पाकुड़ में बेटी को स्कूल छोड़ने निकले पिता की दर्दनाक मौत, जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम







