NAXATRA NEWS
Bihar Election 2025- दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता आज चुनावी दौरे पर गयाजी पहुंची. और टाऊन सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रेम कुमार के पक्ष में वोट करने की अपील की. इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने लालटेन युग की याद दिलाते हुए कहा कि 15 साल तक वह लोग शासन में थे. और उस समय हमारी बहनें घर से बाहर तक नहीं निकलती थी.हर जगह लूट, मारपीट, हत्या और अपहरण हुआ करता था. और आज एनडीए के युग में आपने दामन पर एक भी दाग लगने नहीं दिया जाता है.









