रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में CM हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ श्री राम जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और समस्त झारखंड वासियों के सुख समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की.

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना करते हुए समस्त झारखंड वासियों की सुख समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की. 
मौके पर सीएम हेमंत ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया. इस दौरान सीएम ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने मंदिर के नवनिर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी चरणों की विस्तृत जानकारी दी.
इस अवसर पर मंदिर के महंत श्री ओमप्रकाश शरण, मंदिर नव निर्माण समिति के प्रणय कुमार सहित की अन्य सदस्य मौजूद रहें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के जमुआ में जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर 2 पक्षों के बीच चला पथराव

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने उन्हें अर्पित की श्रद्धांजलि







