गुमला में कक्षा 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
सिसई थाना इलाके में कक्षा 9वीं की एक छात्रा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Gumla / Jharkhand (Report By- Dipak Bhaskar): गुमला में एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मामला सिसई थाना इलाके का है जहां मुर्गू स्कूल की 9वीं कक्षा की एक छात्रा निधि कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
छात्रा ने आत्महत्या क्यों की है इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है वहीं इस मामले में मृतक के पिता प्रह्लाद सिंह ने बताया कि घर में नए घर निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसमें निधि दिन भर हाथ बंटाया. इसके बाद देर शाम वह आम तोड़ने की बात कहकर घर से निकली. लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटी.
निधि के घर वापस नहीं आने पर हमने तलाश शुरू की तो पाया कि घर से करीब 200 मीटर दूर एक पेड़ पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम शव को कब्जे में किया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. और निधि के आत्महत्या करने के पीछे की वजहों की जांच कर रही है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में 1 से 4 मई तक जमीन रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज पूरी तरह ठप

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान के साथ आज 17 जिलों में होगी झमाझम बारिश







