कटिहार जिले के शहरी क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों पर चला नगर प्रशासन का बुलडोजर
बिहार के कहिहर जिले में अतिक्रम हटाओ अभियान चलाया गया. यह अतिक्रमण अभियान जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित महमूद चौक के पास चलाया गया.

Katihar / Bihar (Report By- Sunil Kumar Singh): बिहार के कटिहर जिले में एक बार फिर से पीला पंजा का कहर देखने को मिला. बता दें, जिले में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रही है इस बीच आज एक बार नगर थाना क्षेत्र स्थित महमूद चौक के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान मौके पर नगर आयुक्त और सदर एसडीओ भी उपस्थित रहे. 
मौके पर मीडिया से बात करते हुए नगर आयुक्त संतोष कुमार और सदर एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव ने बताया कि कटिहार में वॉटर लॉगिंग एक बड़ी समस्या है और इसको लेकर काम करवाया जा रहा है उन्होंने बताया कि एक साल पहले महमूद चौक से जुड़े लोगों को नोटिस दिया गया था लेकिन फिर भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया. जिसके बाद अब नगर निगम की तरफ से जेसीबी लगाकर और नगर निगम के मजदूरों द्वारा अतिक्रमण हटवाया जा रहा है. 
अतिक्रमण हटाने के दौरान जिन लोगों के घर या दुकान इस दायरे में आया हैं उन लोगों का कहना है कि नगर निगम के आदेश के बाद उन लोगों ने भी जवाब दिया था पर फिर भी आज नगर निगम के तरफ बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ कटिहार नगर निगम के तरफ से बुलडोजर एक्शन जारी रहेगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, प्रेम जाल में फंसी नाबालिग का सुरक्षित रेस्क्यू

मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों का तांडव: किराना व्यवसायी को गोली मार लाखों की लूट







