CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने UP से किया, साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार
रांची: वर्तमान समय में साइबर अपराध पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। लेकिन पुलिस भी साइबर क्रिमिनल्स के खिलाफ एक्शन मोड में है और लगातार अपराधियों को देश भर से गिरफ्तार किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। पीड़ित के द्वारा आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था। इसके आधार पर अनुसंधान में यह कार्रवाई की गई है।
साइबर ठग के द्वारा व्हाट्सएप के माध्यम से फॉरेक्स ट्रेडिंग में अधिक लाभ का प्रलोभन देकर एफएक्सप्रो ग्रुप नमक व्हाट्सएप ग्रुप से पीड़ित को जोड़ा गया और अलग-अलग तारीखों में वेबसाइट के माध्यम से अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा कराये गए। शुरुआत में फर्जी लाभ दिखाकर पीड़ित को विश्वास में लिया गया। लेकिन बाद में पता चला कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है। इसके तहत कुल 8.52 करोड़ रुपए की ठगी की गई।
साइबर क्राइम ब्रांच के द्वारा जांच के दौरान एक साइबर ठग बृजेश सिंह की संलिपिता पाई गई।जिसे मिर्जापुर उत्तर प्रदेश से मिर्जापुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार ठग के पास से मोबाइल,सिम कार्ड, डेबिट कार्ड और चेक बुक बरामद किए गए हैं। जिसके माध्यम से वह ठगी करता था।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







