NAXATRA NEWS- सीएम हेमंत सोरेन ने आज राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने राज्यपाल को राज्य के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमत्रंण दिया.
RANCHI : सीएम हेमंत सोरेन ने आज राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान सीएम ने राज्यपाल को राज्य के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमत्रंण दिया.
इसके साथ ही इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखण्ड विधानसभा द्वारा पारित “झारखण्ड सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (विशेष छूट) विधेयक, 2025 को स्वीकृति देने के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया.
वहीं इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच राज्य के समग्र विकास, निवेश संवर्धन, औद्योगिक विस्तार और जनहित से संबंधित अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई.









