चतरा: प्यास बुझाने जंगल से भटककर गांव पहुंचा मोर, ग्रामीण ने बचाई जान
चतरा जिले में अपनी जान को जोखिम में डालकर राष्ट्रीय पक्षी मोर प्यास बुझाने के लिए जंगल से भटककर गांव पहुंच गया. इस घटना के बाद वन विभाग की जल व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

Chatra / Jharkhand (Report By- Md, Rizwan): चतरा में बढ़ता तापमान अब वन्यजीवों के लिए काल बनने लगा है. ताजा खबर जिले के सदर प्रखंड के रक्सी गांव का है जहां हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी मोर जंगल से भटकर गांव पहुंच गया. लेकिन एक ग्रामीण का वजह उसकी जान बच गई. लेकिन इस घटना ने वन विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. भीषण गर्मी के कारण जलस्रोत सूखने से बेजुबान पक्षी बस्तियों की ओर पलायन कर रहे हैं.
बता दें, यह मामला शनिवार शाम का है जब मोर पानी की तलाश में भटककर गांव पहुंच गया. हालांकि इस दौरान स्थानीय निवासी जुलकर नैन ने तत्परता दिखाते हुए मोर को कुत्तों और शिकारियों से बचाया और रात भर उसकी देखभाल की. इसके बाद दूसरे दिन उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी. जिसके बाद रविवार सुबह मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जुलकर की मदद से मोर को वापस जंगल में छोड़ दिया.
हालांकि, इस घटना ने प्रशासन की पोल खोल दी है. सवाल उठता है कि क्या वन विभाग ने जंगलों में पशु-पक्षियों के लिए पानी का कोई इंतज़ाम नहीं किया है? आखिर क्यों राष्ट्रीय पक्षी को अपनी प्यास बुझाने के लिए जान जोखिम में डालकर गांव आना पड़ रहा है? यदि समय रहते जंगलों में कृत्रिम जलस्रोत नहीं बनाए गए, तो कई बेजुबान इसी तरह हादसों का शिकार होते रहेंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

SIR को लेकर Giridih Congress का मधुबन में प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यकर्ता रहें सतर्क, कट न पाए एक भी वोटर का नाम

गिरिडीह पुलिस के समक्ष अपराधी का कबूलनामा: नशीले कैप्सूल खाकर कर सकते हैं किसी का कत्ल भी, देते थे लूटपाट को अंजाम







