Chatra Crime News : चतरा में देवर-भाभी का प्रेम-प्रसंग चढ़ा परवान, बड़े भाई ने छोटे भाई को गला घोंटकर मार डाला
देवर-भाभी के अवैध प्रेम प्रसंग से नाराज एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी.

Chatra Crime News : चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड स्थित सेलवार गांव से हत्या की एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां देवर-भाभी के अवैध प्रेम प्रसंग से नाराज एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी. मृतक की पहचान 35 वर्षीय देवचरण यादव के रूप में हुई है. पहले यह मामला दीवार निर्माण के विवाद का लग रहा था, लेकिन हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक का अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक लगने पर बड़े भाई कामदेव यादव ने उसकी जान ले ली. मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने बड़े भाई, भाभी और उनके बेटे-बेटी समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए रांची से फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है और आगे की तफ्तीश जारी है.
(चतरा से मो. रिजवान की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

स्पीड पोस्ट से हैदराबाद भेजता था गांजा, गिरिडीह के सत्यम का नारकोटिक्स विंग ने किया पर्दाफाश

लातेहार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, कहा- हेमंत चला रहे जनविरोधी सरकार







