गिरिडीह के SGST कार्यालय से दो अधिकारियों को CBI ने किया गिरफ्तार, 50 हजार रुपए भी किए गए जब्त
सीबीआई के अधिकारियों ने देर रात ही संकेत दिया था कि दोनों मिलकर सिंडिकेट चला रहे थे. गिरिडीह के कई बड़े कारोबारी को भी त्रस्त कर रखा था. हर काम के बदले मोटी रकम की वसूली की जाती थी.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. एसजीएसटी अधिकारी बुद्धेश्वर सुंडी और इंस्पेक्टर बिरजू कुमार को रिश्वत लेने की जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है. शिायतकर्ता राजू अंसारी की शिकायत के बाद करीब 20 घंटे चली कार्रवाई के बाद दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर धनबाद ले जाया गया.
एसजीएसटी कार्यालय में दोनों से सीबीआई के अधिकारियों ने सख्ती से पूछताछ की. कार्यालय सहित दोनों के घरों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इतना ही नहीं दोनों के नालंदा और जमशेदपुर स्थित आवास को भी खंगाला गया. वही शिकायतकर्ता राजू अंसारी के द्वारा दिए गए 50 हजार रुपए और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए. जब्त किए गए मोबाइल फोन सहित कई अन्य डिवाइस को भी सीबीआई खंगाल रही है. सीबीआई ने बताया कि जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन दोनों के अलावा और कितने लोगों की रिश्वतखोरी में मिली भगत है.
सीबीआई के अधिकारियों ने देर रात ही संकेत दिया था कि दोनों मिलकर सिंडिकेट चला रहे थे. जिसमें इनका एक आउटसाइडर भी था. जो हर सरकारी काम के डिस्पोजल में क्लाइंट का काम निपटाने में बड़ी भूमिका निभा रहा था. दोनों आरोपी अधिकारी इसी के जरिये हर काम निपटाते थे. जिसका नाम अनीश बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है. सीबीआई के अधिकारियों की माने तो दोनों अधिकारियों ने गिरिडीह के कई बड़े कारोबारी को भी त्रस्त कर रखा था. हर काम के बदले मोटी रकम की वसूली की जाती थी.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नक्सली बनकर 50 लाख की लेवी मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

झारखंड में 20 जून से शुरू होगी मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, 7 अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन







