होली के दिन मारपीट में घायल व्यवसायी विजय कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रांची में होली के दिन मारपीट में घायल व्यवसायी विजय कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्होंने मेन रोड स्थित राज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ा.

Ranchi News: रांची के धुर्वा इलाके में होली के दिन मारपीट में घायल व्यवसायी विजय कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई. उन्होंने मेन रोड स्थित राज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ा. इधर, उनकी मौत के बाद धुर्वा में लोगों में आक्रोश का माहौल है. बता दें, मामले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि कई अन्य आरोपी अब भी फरार है हालांकि पुलिस उन्हें दबोचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
बता दें, झगड़ा कर रहे कुछ लोगों को छुड़ाने के दौरान उन्होंने विजय की ही बुरी तरह पिटाई कर दी थी जिससे विजय गंभीर रुप से घायल हो गए थे. घटना के तुरंत बाद इलाज के लिए उन्हें पारस हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देख डॉक्टरों ने राज हॉस्पिटल रेफर किया. यहां डॉक्टरों ने उनके आंत का ऑपरेशन किया लेकिन इलाज के दौरान विजय की मौत हो गई. विजय की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 
मारपीट में विजय का फट गया था आंत- परिजन
इधर, घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि होली के दिन विजय अपने मामा ससुर के यहां विद्यानगर गए थे. वहां से वापस लौटने के दौरान उसने देखा कि सड़क पर कुछ लड़के आपस में झगड़ा कर रहे हैं. इस बीच विजय ने उन लड़कों छुड़ाने की कोशिश की और उनसे कहा कि आज होली का दिन है आपस में क्यों झगड़ा कर रहे हो. और उसने लड़ाई कर रहे दोनों पक्षों को अलग-अलग किया. लेकिन एक पक्ष ने विजय के साथ ही मारपीट शुरू कर दी. उन लोगों ने विजय के पेट पर जोर-जोर से मारा जिससे उसका आंत फट गया.
घटना के बाद आनन-फानन में उसे पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए राज अस्पताल रेफर किया. जहां 5 मार्च को विजय के आंत का ऑपरेशन हुआ. लेकिन डॉक्टर्स उन्हें नहीं बचा पाए. इस मामले में पहले से आपराधिक कार्यों में संलिप्त अपराधी शामिल है. 7 से 8 लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. इनमें से अजीत और विक्की नाम के दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया है. बाकी अन्य की पुलिस तलाश कर रही है.
रिपोर्ट- महक
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






