पुलिस मुठभेड़ समेत बंगाल चुनाव और आगामी पर्वों को लेकर बोकारो रेंज के DIG आनंद प्रकाश ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
धनबाद समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यलय में आज बोकारो रेंज के डीआईजी आनंद प्रकाश पहुंचे. जहां उन्होंने बीते शाम गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के शूटर और पुलिस बीच हुई मुठभेड़ मामले में जानकारी प्राप्त करते हुए इसपर विस्तृत समीक्षा बैठक की.

Dhnabad (Jharkhand): बोकारो (कोयला प्रक्षेत्र) रेंज के DIG आनंद प्रकाश सोमवार (9 मार्च 2026) को धनबाद समाहरणालय स्थित SSP कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने बीते शाम गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के शूटर और पुलिस बीच हुई मुठभेड़ मामले में जानकारी प्राप्त करते हुए इसपर विस्तृत समीक्षा बैठक की. मौके पर उन्होंने आगामी पर्व रामनवमी, ईद और बंगाल के चुनाव को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा और निर्देश दिए.
बैठक में मुठभेड़ के बाद की स्थिति, फरार अपराधी की तलाश और गैंग से जुड़े अन्य लोगों पर सख्त कार्रवाई को लेकर भी चर्चा की गई. डीआईजी ने पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान और तेज करने के निर्देश दिए, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे. वहीं, बैठक में आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव, ईद और रामनवमी को लेकर भी डीआईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. 
बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान व चुनाव के दौरान सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी रखने पर जोर दिया गया. बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार सहित ग्रामीण एसपी, डीएसपी विधि-व्यवस्था, डीएसपी हेडक्वार्टर-1, बैंकमोड़ थाना प्रभारी समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे.
रिपोर्ट- बंटी विश्वकर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






