बोकारो सिटी को मिले नए डीएसपी, राजीव रंजन ने संभाली कमान
नवनियुक्त डीएसपी ने स्पष्ट कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर शहर में शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम रखा जाएगा.

Bokaro, Jharkhand: बोकारो सिटी पुलिस प्रशासन में गुरुवार को एक अहम बदलाव देखने को मिला, जब नए सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालते ही उन्होंने शहर की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया.
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएसपी राजीव रंजन ने कहा कि बोकारो शहर में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था स्थापित करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि आम जनता का कानून और पुलिस प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हो, इसके लिए संवेदनशील एवं प्रभावी कार्यशैली अपनाई जाएगी. साथ ही अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और जनता से बेहतर समन्वय पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.
उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर शहर में शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम रखा जाएगा. उनके पदभार ग्रहण को लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों में भी उत्साह देखा गया.
इस अवसर पर सेक्टर-4 थाना प्रभारी संजय कुमार एवं हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने नए डीएसपी का स्वागत किया.
(गिरिडीह से संजीव कुमार सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में दुकानदार और नगर निगम आमने-सामने, पीला पंजा लेकर पहुंची टीम को लौटना पड़ा

गिरिडीह के SGST कार्यालय से दो अधिकारियों को CBI ने किया गिरफ्तार, 50 हजार रुपए भी किए गए जब्त







